Eyebrows care tips: आइब्रो के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, होंगे फायदेमंद!

Samachar Jagat | Wednesday, 13 Apr 2022 12:00:35 PM
Eyebrows care tips:

नींबू और नारियल: इस रेसिपी में आपको दो चम्मच नींबू के छिलके के पाउडर को नारियल के तेल में मिलाकर अपनी आइब्रो पर लगाना है। इसे रात को सोने से पहले लगाएं और थोड़ी देर बाद धो लें। इससे आइब्रो की ग्रोथ बेहतर होगी।

जैतून का तेल: त्वचा के लिए फायदेमंद माने जाने वाले जैतून के तेल से आइब्रो को घना किया जा सकता है। इसके लिए जैतून का तेल लें और इसे आइब्रो पर लगाएं और हल्के हाथों से 2 से 3 मिनट तक मसाज करें। ऐसा रात को सोने से पहले करें। आपको कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा।

अंडे की जर्दी: अंडे की जर्दी को आइब्रो पर लगाना भी स्कैल्प के बालों के लिए अच्छा माना जाता है. इसे हफ्ते में दो से तीन बार लगाने की रूटीन को फॉलो करें और कुछ ही हफ्तों में आपको आइब्रो ग्रोथ में फर्क नजर आने लगेगा।
कच्चा दूध: दूध में मौजूद पोषक तत्व भौंहों के विकास को बढ़ावा दे सकते हैं। इसके लिए दो चम्मच दूध लें और इसे आइब्रो पर हल्के से लगाएं। करीब 5 मिनट तक इससे मसाज करें और फिर सुबह ठंडे पानी से इसे हटा दें।

एलोवेरा: एलोवेरा को ब्यूटी केयर में एक बेहतरीन इंग्रीडिएंट माना जाता है। एलोवेरा जेल को अपनी आइब्रो पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। अब अपनी उंगलियों से हल्के हाथों से मसाज करें और गर्म पानी से इसे हटा दें।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.