Beauty Tips: चेहरे की झुर्रियां तुरंत गायब हो जाएंगी, इन पत्तों का फेस पैक लगाएं

Samachar Jagat | Saturday, 28 May 2022 10:42:16 AM
Facial wrinkles will disappear instantly, apply face pack of these leaves

स्वाद में खट्टी-मीठी इमली आपकी सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। जी हां, इमली के पत्तों के इस्तेमाल से आप अपनी त्वचा के दाग-धब्बे, झुर्रियां और त्वचा संबंधी अन्य समस्याओं को दूर कर सकते हैं। आज हम बताने जा रहे हैं कि इसके फायदे कैसे और क्या हैं।

त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए - सबसे पहले आप इमली के पत्तों को पीस लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा पपीते का गूदा मिलाएं। अब दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें और चेहरे पर लगाएं। लगभग 15-20 मिनट बाद चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर सादे पानी से चेहरा धो लें।


 
त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए- त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए इसकी पत्तियों से बने पेस्ट को चेहरे पर लगा सकते हैं। आप पेस्ट में शहद और बेसन भी मिला सकते हैं। जी हां शहद में पाए जाने वाले तत्व आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करते हैं।

रंगत निखारने के लिए- इसके लिए सबसे पहले इमली के पत्तों का रस निकाल लें। अब इमली के पत्तों में थोड़ा सा नींबू मिला लें। इसके बाद दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें।

फाइन लाइन्स और झुर्रियों के लिए- इसके लिए सबसे पहले आप इमली के पत्तों को पीस लें। - अब इसमें ताजा दही और बेसन मिलाएं. इसके बाद तीनों चीजों को अच्छी तरह मिला लें। अब इस पैक को चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं। अब चेहरे को सादे पानी से धो लें।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.