- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने की बहु नीता अंबानी को तो आप जानते ही होंगे। नीता अंबानी मुकेश अंबानी की पत्नी हैं। नीता अपने सोशल वर्क के लिए तो पहचानी जाती ही हैं साथ ही उनकी फिटनेस का भी कोई जवाब नहीं है। लेकिन शायद ही आपको पता होगा कि नीता अंबानी हमेशा से इतनी स्लिम और फिट नहीं थी। शादी के समय उनका वजन 47 किलो के आसपास था लेकिन जब नीता मां बनीं, तो उनका वजन 20-30 किलो तक बढ़ गया था लेकिन नीता ने फिटनेस के जरिये फिर से अपने आप को स्लिम-ट्रिम बना लिया। अभी नीता अंबानी का वजन अंडर 50 पार है।
नीता अंबानी से जुड़े फिटनेस एक्सपर्ट के अनुसार, नीता हर रोज 40 मिनट एक्सरसाइज करतीं हैं। इसके अलावा वह योगा का भी खास ख्याल रखती हैं। नीता अंबानी एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर हैं। नीता अंबानी अपने खानपान में भी एक विशेष रूटीन का पालन करती हैं। उनके रूटीन में सबसे जरूरी चीज है चुकंदर का जूस, जिसे वो कभी मिस नहीं करती। चुकंदर के जूस में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। इससे स्किन में टाइट रहती है। वेट लॉस करने की चाह रखने वालों के लिए चुकंदर एक बेस्ट ऑप्शन है।
नीता अंबानी अपने दिन की शुरुआत ड्राई फ्रूट्स से करती हैं और ब्रेकफास्ट में वो अंडे के सफ़ेद हिस्से का ऑमलेट खाती हैं। दोपहर में हरी सब्जियां और सूप लेती हैं। स्नैक्स में वो फल और सब्ज़ियों का सेवन करती हैं। रात के खाने में नीता अंबानी हरी सब्जियों, सूप और अंकुरित अनाज खाना पसंद करती हैं। नीता अंबानी फास्ट फूड्स से दूरी बनाकर रखती हैं।