असम में विभिन्न प्रजातियों के पांच बंदरों को बचाया गया, मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Samachar Jagat | Thursday, 28 Apr 2022 12:41:34 PM
Five monkeys of different species were rescued in Assam, one person arrested in the case

गुवाहाटी। असम के कामरूप जिले में एक वाहन से विभिन्न प्रजातियों के पांच बंदरों, एक वॉलबी को बचाया गया और मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक वन अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।


वॉलबी, एक छोटे या मध्य आकार का 'माइक्रोपॉड’ धानी प्राणी होता है। हालांकि, दिखने में यह कंगारू की तरह होते हैं। अधिकारी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, वन कर्मियों के एक दल ने बुधवार को हाजो में एक वाहन को रोका और उसमें से छह पिजरे बरामद किए, जिनमें ये जानवर बंद थे।
उन्होंने बताया कि उत्तरी कामरूप संभाग क्षेत्र की अधिकारी संगीता रानी सिघा के नेतृत्व में वन कर्मियों के एक दल ने कार्रवाई की और मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जबकि एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गया।


उन्होंने बताया कि जानवरों को कहां से लाया गया था और कहां ले जाया जा रहा था यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। ये बंदर किस प्रजाती के हैं, यह भी पता लगाया जा रहा है। असम में हाल ही में ऐसे कई दुर्लभ जानवर दिखे हैं, जो आमतौर पर इस क्षेत्र में नहीं पाए जाते। अधिकारी ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में वन्यजीवों की तस्करी चिता का एक प्रमुख विषय बन गई है, जहां लुप्तप्राय और दुर्लभ जानवरों को निशाना बनाया जा रहा है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.