- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी ने अब देश की राजनीति में अपनी विशेष पहचान बना ली है। आज हम पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो उन्होंने पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान नामांकन दाखिल करते हुए बताई थी।
11 अप्रैल, 2019 को एक वेबसाइट पर चली खबर के अनुसार, तब राहुल गांधी के पास कुल संपत्ति 15.88 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। राहुल ने लोकसभा चुनाव के लिए पेश किए गए हलफनामे में बताया था कि उनके पास 15. 88 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है।
इसमें उन्होंने बताया था कि उनके पास 580,58,799 रुपए की चल और 100818284 रुपए की अचल संपत्ति है। यानी राहुल गांधी के पास उस समय 15 करोड़ 88 लाख 77 हजार 83 रुपए की संपत्ति थी। हालांकि राहुल गांधी के पास वर्तमान में कितनी संपत्ति है। इस संबंध में पता नहीं चल सका है।