Hair Care Tips : अलसी करेगी आपकी बालो की समस्याओं को दूर, जानिए फायदे

Samachar Jagat | Friday, 22 Apr 2022 04:35:15 PM
Hair Care Tips :  Linseed will remove your hair problems, know the benefits

आज के समय में ज्यादा से ज्यादा लोगो को कई समस्या का सामना करना पड़ता है जिसमे से बड़ी समस्या है बालो का झड़ना ,समय से पहले सफेद होना ,बाल  कमजोर होना ,इनसे बचने के लिए  हम आपको बताएगे अलसी के बारे में।  

समय से पहले सफेद होना रोकती  है

बालों का जल्दी सफेद होना एक आम समस्या हो गई  है।  अलसी  के नियमित सेवन से आपके शरीर को कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन ,जिंक , कॉपर और सेलेनियम मिल सकता है, ये सभी स्वास्थ्य को बनाए रखने और बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाने के लिए आवश्यक होता हैं।

बालों को मुलायम और रेशमी बनाती  है 

अलसी के बीजों में शॉर्ट-चेन ओमेगा 3 फैटी एसिड, विशेष रूप से अल्फा-लिनोलेनिक एसिड होता है,। यह बालों को स्वस्थ, मजबूत और अधिक चमकदार बनाता है, साथ ही टूटने से रोकती  है। इससे बालो में अलग ही  चमक आती है। 

स्प्लिट एंड्स को हटाती  है

अलसी में विटामिन ई और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है।  ये बालो के लिए काफी फायदेमंद होती  है। ये बालो की जड़ो में पोषण पहुंचाती  है और मजबूत बनाती  है। 

रूसी और खुजली को रोकती  है

जब आप बाहर जाते हैं तो डैंड्रफ की समस्या  होती है।  अलसी रूसी, खुजली , सिकाट्रिकियल एलोपेसिया और अन्य सिर से जुडी समस्याओं  को कम करने में मदद करती है। 

मजबूत बाल

अलसी खाने से बालों के ग्रोथ में मदद मिल सकती है। इसमें  फाइबर होते हैं। यह स्कैल्प पर ब्लड सर्कुलेशन  को बढ़ाती  है, जो बालों के ग्रोथ  को बढ़ावा देता है और बालों को टूटने से रोकता है



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.