Bollywood Update: पिता की तरह कामयाब नहीं हो पाए हर्षवर्धन कपूर

Samachar Jagat | Tuesday, 09 Nov 2021 05:55:48 PM
Harshvardhan Kapoor fails to succeed like father

बॉलीवुड के जाने माने सुपरस्टार अनिल कपूर के बेटे और अभिनेता हर्षवर्धन कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं हर्षवर्धन कपूर एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म मिर्ज्या से की थी। हर्षवर्धन का जन्म 9 नवंबर 1990 को बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के जुहू मुंबई स्थित घर में हुआ था। हर्षवर्धन की मां का नाम सुनीता कपूर है।

वही हर्षवर्धन की दो बड़ी बहनें हैं- सोनम कपूर-रिया कपूर। बता दें, सोनम कपूर बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जबकि रिया कपूर फिल्ममेकर और फैशन स्टाइलिस्ट हैं। इसके अलावा हर्षवर्धन के चचेरे भाई अर्जुन कपूर और बहन जाह्नवी कपूर भी बॉलीवुड में सक्रिय हैं। हर्षवर्धन ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म मिर्ज्या से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। फिल्म में उन्हें सैयामी खेर के साथ देखा गया था। इसके बाद वह विक्रम मोटवानी की भावेश जोशी सुपरहीरो में दिखाई दिए। हर्षवर्धन ने अभिनय में अपना करियर बनाने से पहले अनुराग कश्यप की बॉम्बे वेलवेट में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है।

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Harsh Varrdhan Kapoor (@harshvarrdhankapoor)

 
बता दें हर्षवर्धन कपूर भी अपने पिता की तरह एक्टिंग की दुनिया में करियर बना रहे हैं। हालांकि हर्षवर्धन को अपने पिता जैसी कोई खास पहचान नहीं मिली है। एक साक्षात्कार में, हर्षवर्धन ने कहा था कि वह व्यावसायिक फिल्मों से दूरी बनाकर एक अलग रास्ता बना रहे हैं, लेकिन कई लोग अभी भी उनसे नफरत करते हैं। उन्होंने कहा, ''मैंने अलग और पक्की फिल्में न करने का रास्ता चुना है. जो नियमित फिल्मों या मीडिया से ज्यादा संपर्क में नहीं हैं और मैं अपना काम कर रहा हूं.

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.