- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोग दिन की शुरुआत चाय पीकर करते हैं। आज हम आपको चाय से जुड़ी कुछ बातों की जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आप चाय के तुरंत बाद पानी पीते हैं तो इस आदत को बदल दीजिए। इस आदत के कारण आप कई प्रकार की परेशानियों से घिर सकते हैं। चाय के बाद तुरंत पानी पीना स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।
चाय पीने के बाद तुरंत पानी पीने से व्यक्ति को दांतों की समस्या होने लगती है। गर्म चाय के बाद ठंडा पानी पीने से मुंह के तापमान में अचानक बदलाव होने के कारण दांतों की नसों को दिक्कत होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस कारण दांतों की ऊपरी परत को काफी नुकसान पहुंचता है।
कुछ लोगों को ऐसा करने से अल्सर की बीमारी का भी सामना करना पड़ जाता है। वहीं इस कारण व्यक्ति को नाक से खून आने की परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। इससे खांसी, जुकाम जैसी परेशानियों के बढऩे की संभावना भी अधिक हो जाती है।