- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। कई चीजों की अति सेहत के लिए हानिकारक होती है, चाहे एक बार तो वह कितनी भी पौष्ठिक ही क्यों न हो। इसमें टमाटर भी शामिल हैं। टमाटर को सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है। यह खून बढ़ाने और हिमोग्लोबिन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
टमाटर का अधिक मात्रा में सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता हैं। आज हम आपको बताने जा रह हैं कि टमाटर के अधिक सेवन से व्यक्ति को किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
टमाटर के अधिक मात्रा में सेवन करने से व्यक्ति को डायरिया और उल्टी आने की समस्या हो सकती है। वहीं व्यक्ति को मुंह और गले में जलन की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।
टमाटर के अधिक मात्रा में सेवन करने से लोगों को चकत्ते, खुजली और चेहरे पर सूजन की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। इनके अलावा सिर दर्द की समस्या भी हो सकती है।