- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। गुड़ सबसे ज्यादा सर्दियों में ही खाया जाता है। गुड़ की गजक हो या बाजरे की रोटी के साथ गुड़। जैसे आप पसंद करते हैं वैसे ही इसे प्रयोग में ले सकते हैं। लेकिन इसे सर्दियों में अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिये। गुड़ के इस्तेमाल करने से खांसी-जुकाम से बचाव होने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है। सेहत के लिए गुड़ बहुत गुणकारी होता है। वहीं, क्या आप जानते हैं कि खाना खाने के बाद एक टुकड़ा गुड़ खाने से न सिर्फ आपका खाना आसानी से पच जाता है बल्कि इससे आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है।
तो आइये जानते हैं गुड़ के फायदों के बारे में...
शरीर को रखता है साफ
गुड में विटामिन -ए और विटामिन -बी, सुक्रोज, ग्लूकोज, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, जस्ता, मैग्नेशियम तत्व पाए जाते हैं। फास्फोरस की मात्रा अधिक रहती है। गुड़ में कई तरह के आवश्यक मिनरल्स और विटामिन होते है। जो त्वचा के लिए प्राकृतिक क्लींजर का काम करते है। ये शरीर को अंदर से साफ रखते है, जो त्वचा के ग्लो करने के लिए बहुत आवश्यक होता है शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में गुड़ सहायक होता है।
रक्तचाप नियंत्रित करता है
गुड़ ब्लरड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम भी करता है। खासतौर पर हाई ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों को रोजाना गुड़ खाने की सलाह दी जाती है।
मजबूती और सक्रियता
गुड़ शरीर को मजबूत और एक्टिव बनाए रखता है। शरीरिक कमजोरी दूर करने के लिए दूध के साथ गुड़ का सेवन करने से ताकत आती है और शरीर ऊर्जावान बना रहता है। अगर आपको दूध नहीं पसंद है तो एक कप पानी में पांच ग्राम गुड़, थोड़ा सा नींबू का रस और काला नमक मिलाकर सेवन करने से आपको थकान महसूस नहीं होगी।
आंखों की कमजोरी दूर होगी
गुड़ का सेवन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। गुड़ खाने से आंखों की कमजोरी दूर होती है। यही नहीं गुड़ आंखों की रोशनी बढ़ाए रखने में बहुत मददगार है।