Health Tips: गर्मी के मौसम में सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है बेल 

Samachar Jagat | Wednesday, 24 May 2023 01:42:31 PM
Health Tips: Bael is very beneficial for health in summer season

इंटरनेट डेस्क। गर्मी के मौसम में भी लोगों को सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियेां का सामना करना पड़ जाता है। इस मौसम मं लू लगने और डिहाइड्रेशन की समस्या होना काफी आम है। इससे बचने के लिए शरीर का हाइड्रेटेड रहना बहुत ही जरूरी है।

आज हम आपको एक चीज के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने में बहुत ही उपयोगी है। इसका सेवन करने से व्यक्ति की इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। आज हम आपको बेल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो गर्मियों के मौसम का बेहतरीन फल है।

इस फल में कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। विटामिन-सी, प्रोटीन, बीटा कैरोटीन से भरपूर ये फल हमें कई बीमारियों से बचाता है। ये शरीर को ठंडा रखने में भी उपयोगी है। आपको गर्मी के मौसम में इस फल को अपनी डाइट में जरूर ही शामिल करना चाहिए। 

PC: freepik



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.