Health Tips: गर्भावस्था के दौरान इन चीजों का करें सेवन, मिलेंगे कई फायदे

Samachar Jagat | Wednesday, 22 Mar 2023 02:20:44 PM
Health Tips: Consume these things during pregnancy, you will get many benefits

इंटरेनट डेस्क। गर्भवती महिलाओं को हमेशा अपने खान पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले तो गर्मी के इस मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है। जिससे अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की भी शुरूआत हो जाती है। गर्भवती माताओं के लिए इस दौरान खुद को और अपने बच्चे को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कई चीजों का ध्यान भी रखना होता है और अपने खान पान का भी।

पत्तेदार सब्जियां
गर्भवती महिलाओं को इस मौसम में बहुत सारी हरी पत्तेदार सब्जियां खानी चाहिए। इनमें विटामिन सी, ई होते हैं। हरी सब्जियां फाइबर का एक अच्छा स्रोत हैं। ऐसे में गर्भावस्था के दौरान जितनी हो सके उतनी हरी सब्जी खानी चाहिए। 

मेवे और बीज
इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान, नट्स, सीड्स और पीनट बटर में अच्छे लिपिड होते है। ऐसे में जीतना हो सके उतना मेवे और बीज का प्रयोग करना चाहिए। इसके अलावा मोटा अनाज भी खाने में शामिल करना चाहिए।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.