Health Tips: बच्चों में नजर आ रहे इन लक्षणों को भूलकर भी नहीं करें नजरअंदाज, जान लें आप 

Samachar Jagat | Tuesday, 17 Jan 2023 05:44:36 PM
Health Tips: Do not ignore these symptoms seen in children, you should know

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में बच्चों में थायरॉइड की बीमारी बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। आज हम आपको बच्चों में थायरॉइड के कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। इन लक्षणों की सहायता से आप अपने बच्चों में थायरॉइड की पहचान कर सकते हैं।

बच्चे का अचानक मोटापा बढऩे लगे तो ये थाइरॉइड का लक्षण हो सकता है। थाइरॉइड के अन्य लक्षणों में त्वचा का सूखा और बेजान होना, थाइरॉइड ग्लैंड का साइज बढऩा,जल्दी थकना और जल्दी बीमार होना भी है। 

इसे अलावा हड्डियां, बाल और दांतों का कमजोर होना और आंखों में सूजन और सांस लेने में परेशाीन का होना भी थाइरॉइड के लक्षण होते हैं। कब्ज,अपच जैसी पेट की समस्याओं को भी नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। बच्चों की फिजिकल और मैंटल ग्रोथ धीमी होना भी थाइरॉइड का एक लक्षण है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.