Health Tips : जामुन का सेवन करने से होते है सेहत को ये फायदे

Samachar Jagat | Thursday, 16 Mar 2023 01:48:52 PM
Health Tips : Health benefits of consuming Jamun

 

जामुन गर्मियों का स्वादिष्ट फल है और कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जामुन नहीं बल्कि इसकी गुठली, पत्ते और छाल भी औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। इनका आयुर्वेदिक दवाओं में भी उपयोग होता है। जामुन का नियमित रूप से सेवन करने से  दिल  के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके अलावा जामुन पेट दर्द, पेचिश और पेट फूलने के लिए भी एक बेहतरीन घरेलू उपचार माना जाता है। आइए आज जामुन के कुछ और स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानते हैं।

डाइबिटीज 

जामुन डाइबिटीज रोगियों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। जामुन  ब्लड शुगर  के लेवल को कंट्रोल करता है। जामुन शुगर के लेवल का कंट्र्रोल करता है।  इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। जामुन डाइबिटीज रोगियों को उनकी प्यास और अत्यधिक पेशाब को कंट्र्रोल  करने में भी मदद करता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता

जामुन में विटामिन और पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होने के कारण यह शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाता है। इसके साथ ही यह सोडियम, कैल्शियम, आयरन और कार्बोहाइड्रेट का पावरहाउस भी है जो आपके इम्यून सिस्टम को फायदा पहुंचाता है।

दिल दिमाग

जामुन आपके दिल के स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी सबसे महत्वपूर्ण होता है। जामुन पोटेशियम से भरपूर होता है जो दिल की धड़कन को सामान्य बनाए रखता है और हाई ब्लड प्रेशर के कारण होने वाले स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में भी मदद करता है।

पेट का कैंसर

जामुन में एंटी कैंसर गुण भी पाए जाते हैं। जामुन का नियमित रूप से सेवन करने से कोलन कैंसर का खतरा कम हो सकता है। जामुन में बहुत सारे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो मुक्त कणों से लड़ने में मदद करते हैं जो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने का कारण बनते हैं। 

स्किन 

जामुन का नियमित रूप से सेवन करने से स्किन को फायदा पहुंचा सकता है। जामुन में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्किन को शाइनी और स्मूथ बनाता है।  



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.