Health Tips : योगा करने का बना रहे है प्लान तो इन योगा नियमों को जरूर जानें

Samachar Jagat | Tuesday, 14 Mar 2023 12:40:35 PM
Health Tips : If you are planning to do yoga then definitely know these yoga rules

कई लोग सुबह-सुबह योगा करते है और योग करना एक अच्छी आदत है।  रोजाना योगा करने  से आपको कई फायदे मिलते हैं। आज हम आपको बताएंगे किस तरह के आसन से योग की शुरुआत करें।

 वर्कआउट नियम:

1. स्ट्रेचिंग

2. व्यायाम

3. कूलडाउन

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज से शुरुआत करनी चाहिए ताकि शरीर की जकड़न दूर हो सके और शरीर आगे के एक्सरसाइज के लिए तैयार हो सके। आप स्ट्रेचिंग या वार्म-अप के स्टेप्स को छोड़कर सीधे एक्सरसाइज सेशन में चले जाते हैं, तो मसल्स के खिंचने की पूरी संभावना रहती है।

अब एक्सरसाइज बारी आती है । इसलिए सुबह के समय उन योगासनों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए, जिन्हें करना आसान हो और जिससे शरीर का हर अंग सक्रिय हो सके। 

फायदेमंद होते हैं:-

  1. नौकायन

2. द्विपाद उत्तानासन

3. दंडासन

4. भुजंगासन

5. पश्चिमोत्तानासन

 
योगा बिना किसी की देखरेख के आसानी से करेंगे तो चोट नहीं लगेगी। शुरुआत में इन आसनों को अपनी क्षमता के अनुसार ही करें। जब आप इसके अभ्यस्त हो जाएं तो अधिक समय तक इसी मुद्रा में रहने का प्रयास करें। इससे आसनों को अधिकतम लाभ मिलेगा

शरीर को आराम देने के लिए कुछ हल्के व्यायाम भी जरूरी होते हैं। जिसमें सबसे आसान और असरदार शवासन है। शरीर को बिल्कुल ढीला छोड़ दें और पीठ के बल चटाई पर लेट जाएं। 5-10 मिनट तक इसी स्थिति में रहें। आप महसूस करेंगे कि आपका शरीर एकदम फ्रेश और एक्टिव हो गया है।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.