Health Tips: दांतों की समस्या से है परेशान तो अपना सकते है आप भी ये टिप्स

Samachar Jagat | Monday, 30 Jan 2023 02:16:44 PM
Health Tips: If you are troubled by the problem of teeth, then you can also adopt these tips

इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का मौसम है और इस मौसम में दांतों में ज्यादा समस्या सामने आती है। मुंह की साफ-सफाई और ब्रश नहीं करने के कारण अक्सर दांतों में सड़न जैसी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्यादा मीठा खाने से दांतों में कैविटी भी हो जाती है जिसके कारण आपकों कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। घरेलू उपायों की मदद से इससे निजात पा सकते हैं।

नीम

आप दांतों में कैविटी की समस्या से परेशान हैं तो आपकों नीम का इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण और फाइबर दांतों की सड़न को रोकने में फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आपकों नीम के पेस्ट या फिर नीम के पेड़ से डंडी तोड़कर मंजन करना चाहिए। 

लौंग का तेल

इसके अलाव आप लौंग का भी इस्तेमाल कर सकते है। दांतों में कैविटी और दर्द की समस्या में भी लौंग बहुत ही फायदेमंद रहती है। इसके लिए आपकों रूई की मदद से रात में लौंग का तेल दांतों में मौजूद कैविटी पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपकों जल्द ही आराम मिलेगा। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.