- SHARE
-
एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी। पुरुषों की तुलना में महिलाओं को एनीमिया होने का खतरा अधिक होता है। शरीर में खून की कमी होने से आप न सिर्फ थकान महसूस करेंगे, बल्कि इससे कई अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। एनीमिया तब होता है जब आप अच्छा खाना नहीं खाते और जब शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर या रेड ब्लड सैल की संख्या सामान्य से नीचे पहुंच जाती है। रेड ब्लड सैल पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाती हैं। हीमोग्लोबिन एक आयरन से भरपूर प्रोटीन है जो रेड ब्लड सैल को मौजूद देता है। जब शरीर एनीमिया से पीड़ित होता है, तो कुछ लक्षण शुरू हो जाते हैं।
एनीमिया के लक्षण
- थकान महसूस करना
- पीली त्वचा
- ठंडे हाथ और पैर
- कमज़ोर महसूस
- चक्कर आना
- सिर दर्द
- छाती में दर्द
- बाल झड़ना
- शरीर में सहनशक्ति की कमी
- दिल तेज धड़कना
- ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होना
जो लोग एनीमिया से पीड़ित हैं उन्हें अपने खाने में आयरन से भरपूर खाने को शामिल करना चाहिए। पालक, केल, ब्रोकली, फूलगोभी, पत्तागोभी, अंडे की जर्दी, केला, चुकंदर, शकरकंद, फलियां, अनार, अंडे की जर्दी, स्ट्रॉबेरी, सेब, प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ आदि खाएं।
एनीमिया के उपाय
1. चुकंदर का जूस पिएं
चुकंदर का जूस पीने से एनीमिया की समस्या को दूर किया जा सकता है जिसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। जूस बनाने के लिए एक चुकंदर को काट कर छील लें और मिक्सर में डाल दें. इसे ब्लेंड करें और जूस को एक गिलास में छान लें। इसमें सेंधा नमक, नींबू का रस मिलाएं और पीएं। चुकंदर रेड ब्लड सैल और हीमोग्लोबिन के उत्पादन को बढ़ाता है। अगर आपको एनीमिया है तो नियमित रूप से चुकंदर का जूस पिएं।
2. हरी सब्जी का जूस पिएं
हरी सब्जियों से बना जूस भी एनीमिया से निजात दिलाने में मदद करता है। इसके लिए आप पालक, केल और अन्य आयरन से भरपूर सब्जियां ले सकते हैं। पालक, केल और अन्य सब्जियों को साफ करके मिक्सर में डाल दीजिए. इन्हें ब्लेंड कर एक गिलास में छान लें।
इसमें थोड़ा सा नमक, नींबू का रस, शहद भी मिला सकते हैं, ताकि स्वाद कड़वा न लगे। केल, ब्रोकली, पालक, शतावरी जैसी सब्जियां आयरन से भरपूर होती हैं। इनका नियमित सेवन करें।