- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। कोरोनाकाल में डॉक्टर आपको इम्युनिटी बढ़ाने की सलाह लगातार देते नजर आए होंगे। संतरा भी इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। विटामिन-सी की कमी पूरी करने के लिए लोगों ने संतरे का सेवन तो बहुत किया होगा। संतरे में मौजूद विटामिन सी, फाइबर, टामिन-ए,बी, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस इत्यादि पोषक तत्व शरीर को हेल्दी बनाए रखने में काफी मदद करते है। हालांकि इसका ज्यादा सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है।
तो आइए जानते है किन परिस्थितियों में संतरे का सेवन नहीं करना चाहिये।
पाचन क्रिया से संबंधित परेशानी
अगर आपको पाचन संबंधी कोई परेशानी है, तो संतरा का सेवन करना छोड़ दें। संतरे का अधिक सेवन करने से पेट में ऐंठन, दस्त, अपच जैसी दिक्कतें आपको परेशानी कर सकती है। इसमें फाइबर ज्यादा पाया जाता है जिससे डायरिया जैसा रोग भी हो सकता है।
दांतों में खराबी
संतरे में मौजूद एसिड दांतों के इनेमल में मौजूद कैल्शियम के साथ मिलकर बैक्टीरियल इंफेक्शन पैदा कर सकता है। जिससे व्यक्ति के दांतों में कैविटी होने से उसके दांत धीरे-धीरे खराब होने लगते हैं।
खाली पेट नहीं खाएं संतरा
खाली पेट संतरा का सेवन नहीं करना चाहिए। संतरे में मौजूद अमिनो एसिड की वजह से पेट में बहुत गैस बनने लगती है। रात में भी संतरे का सेवन करने से बचना चाहिए।
पेट दर्द
शिशुओं को संतरे का सेवन नहीं करवाना चाहिए। संतरे में मौजूद एसिड उन्हें पेट संबधित परेशानी पैदा कर सकता है।
एसिडिटी की समस्या
संतरे में एसिड होता है जिसका अधिक मात्रा में सेवन एसिडिटी की परेशानी पैदा करता है। एसिडिटी होने पर व्यक्ति को सीने और पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है।