- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखना होता है। इस दौरान महिला के लापरवाही बरतने से बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास पर प्रभाव पड़ सकता है। सर्दी के मौसम में गर्भवती महिलाओं को पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए।
आज हम आपको जानकारी देने जा रही है कि गर्र्मवती महिलाओं को किन दो चीजों का सेवन करने से बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास सही से होता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं द्वारा दही का सेवन करने से बच्चे का शारीरिक विकास सही से होता है। इससे महिला को कब्ज की समस्या भी नहीं होती है।
सर्दी के इस मौसम में गर्भवती महिलाओं के लिए शकरकंद भी लाभकारी होती है। इसका सेवन करने से महिलाओं का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।