Health Tips: सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है मूली के पत्तों का जूस

Samachar Jagat | Saturday, 21 Jan 2023 03:08:01 PM
 Health Tips: Radish leaves juice is very beneficial for health

इंटरनेट डेस्क। आप मूली के पत्तों की सब्जी का स्वाद तो कई बार चख चुके होंगे, लेकिन क्या कभी आपने मूली के पत्तों के जूस का स्वाद लिया है? ये जूस स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं।

आज हम आपको मूली के पत्तों के जूस से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 
मूली के पत्तों का जूस पाचन तंत्र के लिए लाभकारी होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। 

इसका सेवन करने से व्यक्ति की इम्युनिटी भी बढ़ती है। इसमेें फॉस्फोरस और आयरन भी भरपूर मात्रा मिलता है, जो व्यक्ति को कई बीमारियों से बचाते हैं। लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी ये जूस बहुत ही लाभकारी होता है। इसका सेवन कर व्यक्ति अपना वजन भी कम सकते हैं। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.