Health Tips : मुलेठी का उपयोग करने से शरीर को होते है कई लाभ

Samachar Jagat | Thursday, 19 Jan 2023 01:14:42 PM
Health Tips : There are many benefits to the body by using licorice

भारत में मुलेठी एक औषधीय जड़ी बूटी के रूप में माना जाता है। आयुर्वेद में इसके गुणों के बारे में विस्तार से बताया गया है। मुलेठी को इम्युनिटी बूस्टर माना जाता है। इसका सेवन शरीर को एलर्जी और इंफेक्शन से बचाता है और गले को साफ व फेफड़ों को भी स्वस्थ रखती है। जड़ी बूटी का उपयोग भारत और अन्य देशों में हजारों वर्षों से किया जाता रहा है।

मुलेठी के उपयोग

मुलेठी का इस्तेमाल कई प्रकार से किया जाता है। जड़ी-बूटी का उपयोग मादक पेय बनाने के लिए भी किया जाता है। भारत में इसे एक आयुर्वेदिक औषधि माना जाता है, जो घरेलू स्तर पर भी हर घर में प्रयोग की जाती है। 

 मुलेठी के स्वास्थ्य लाभ

1. मुलेठी आंखों की समस्याओं के लिए लाभदायक है। 
2. मुलेठी का सेवन शुक्राणु और वीर्य की गुणवत्ता में सुधार करने में भी मदद करता है।
3. मुलेठी कई बीमारियों में फायदेमंद है।
4. मुलेठी वात और पित्त दोष को कम करता है।
5. यह स्किन और बालों के लिए फायदेमंद होता है।
6. सर्दी और खांसी की एलर्जी में राहत पाने के लिए प्रयोग किया जाता है, 
7. इसका उपयोग मुख्य रूप से आयुर्वेदिक दवाएं बनाने में किया जाता है।"
8. मुलेठी  इम्युनिटी बूस्टर के रूप में काम करता है। जिससे शरीर को संक्रमण और एलर्जी  है बल्कि गले को साफ और फेफड़ों को भी स्वस्थ रखता है। 
9. मुलेठी के सेवन से श्वास नली साफ रहती है। 

आप मुलेठी का अधिक मात्रा में सेवन न करें, क्योंकि इससे न केवल सिरदर्द होता है बल्कि गला भी घुट सकता है।"



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.