Health Tips : भरपूर और अच्छी नींद प्राप्त करने के ये है बेस्ट उपाए ,जानें क्लिक कर

Samachar Jagat | Thursday, 13 Oct 2022 01:56:32 PM
Health Tips : These are the best ways to get full and good sleep, click to know

हम सभी जानते है कि 7-8 घंटे की नींद इंसान के लिए अच्छी होती है। अच्छी नींद आपके जिन्दा रहने के लिए महत्वपूर्ण है लेकिन यह आपके दिमाग और शरीर को कण्ट्रोल करने में मदद करती है। आज के समय में कई लोगों को रात में सोने में समस्या होती है। लगभग 31 प्रतिशत भारतीय 7 घंटे से कम सोते हैं। अच्छी नींद हमारे दिमाग और शरीर के लिए बहुत जरुरी है और दूसरी ओर नींद की कमी आपको बीमार बना सकती है।कम नींद आपके शरीर में कई बीमारी पैदा कर सकती है। 

सोने में परेशानी होती है, तो आप इन टिप्स को ट्राई सकते हैं। जिससे आपकी नींद  पूरी होगी। 

1. सोने से 30 मिनट पहले आराम करें

सोने से पहले आराम करने से व्यक्ति को अच्छी  नींद लेने में मदद मिल सकती है। सोने से पहले स्क्रीन जैसे टीवी, मोबाइल और टैबलेट का उपयोग नहीं करना चाहिए।

2. एक निश्चित समय पर सोएं
 
आप एक निश्चित समय पर सोने की कोशिश करें और आपको हर दिन एक निश्चित समय पर उठना चाहिए।  

3. गर्म दूध पिएं

सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध पीने से आपको अच्छी नींद आ सकती है। दूध को सोने से कम से कम 30 मिनट पहले पीना चाहिए । दूध आरामदायक नींद को बढ़ावा देता है। दूध में हल्दी भी मिला सकते हैं।

4. कैफीन से बचें
 
कैफीन स्टीमुलेंट किसी की एनर्जी और फोकस को बढ़ा सकता है, जिससे सो जाना और मुश्किल हो जाता है और नींद बुरा असर पड़ सकता है।

5. कोई झपकी नहीं

 झपकी लगने पर 30 मिनट से अधिक समय तक न सोएं। यदि आप दिन भर में बार-बार झपकी लेते हैं, तो रात में सोना मुश्किल हो सकता है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.