Health Tips : आंखों की समस्याओं को दूर करने के लिए आजमाए ये उपचार

Samachar Jagat | Saturday, 21 Jan 2023 01:46:37 PM
Health Tips : Try these remedies to get rid of eye problems

वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन क्लासेज से हमारा स्क्रीन टाइम काफी बढ़ गया है। जिससे आंखो की कई समस्या पैदा हूँ जाती है। ऐसे में आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी है कि व्यायाम करें, स्क्रीन देखते समय चश्मा लगाएं और आंखों की नियमित रूप से जांच करवाएं। सही तरह के खान-पान से आप आंखों की समस्याओं को दूर रख सकते हैं। आयुर्वेद विशेषज्ञ आंखों की देखभाल के लिए आहार में कई स्वस्थ खाद्य पदार्थों को शामिल करने की सलाह देते हैं।

 आंखों की सेहत बनाए रखने के बेहतरीन टिप्स

त्रिफला चूर्ण

त्रिफला चूर्ण में बराबर मात्रा में घी और शहद में मिलाकर रात के समय में  सेवन करना आंखों के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।

आंवला  

आंवला  में  विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। विटामिन सी रेटिना के सेल्स को बनाए रखने और स्वस्थ सेल्स को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सेंधा नमक

सेंधा नमक के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

किशमिश


किशमिश में मौजूद पॉलीफेनोलिक फाइटोन्यूट्रिएंट्स फ्री रेडिकल्स से छुटकारा दिलाते हैं। ये आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं।

हल्दी

हल्दी आपकी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें करक्यूमिन तत्व होता है। इसमें जलनरोधी गुण होते हैं। इसका सेवन करने से आंखों के सूखेपन की समस्या को कम किया जा सकता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.