Health Tips : आपको भी है ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकता है डेंगू रोग

Samachar Jagat | Monday, 11 Jul 2022 01:19:15 PM
Health Tips : You also have these symptoms, be careful, there may be dengue disease

अक्सर मौसम बदलने से कोई न कोई बीमारी अपने पैर पसारने लगती। मानसून में होने वाली बिमारियों में सबसे आम डेंगू हैं। जिससे सर में दर्द ,जुकाम ,पेट दर्द आदि की समस्या पैदा होती हैं। तो आज  हम आपको बताएगे डेंगू के लक्षण जो  आपके लिए खतरनाक हो सकते हैं।   

पेट में तेज दर्द 


अक्सर पेट में दर्द होता रहता हैं जिस पर हम  ध्यान नहीं देते हैं।  अगर दर्द लगातार तेज़ हो तो हमे नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। ये डेंगू के लक्षण हो सकते हैं। 

लगातार उल्टी होते रहना 


अक्सर हम कुछ न कुछ बारिश के मौसम में खा लेते हैं जिससे हमे उलटी होती है। लेकिन पेट दर्द और उलटी हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए ये डेंगू के लक्षण हो सकते हैं।  

नाक से खून बहते रहना 


नाक से खून निकलने का कारण हम नकसीर समझ लेते हैं पर आपको नाक से खून निकलने की समस्या लगातार हो तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। ये डेंगू की समस्या हो सकती हैं। 

सांस लेने में समस्या 


अक्सर हमे इस मौसम में कई बीमारियों का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में हमे सांस लेने में दिकत होती है तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए। 

सुस्ती और बेचैनी रहना 


सुस्ती और बेचैनी को हम अक्सर नजर अंदाज कर देते है जो एक नई बीमारी का कारण बनती है। सुस्ती और बेचैनी रहना भी डेंगू का कारण हो सकता हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2023 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.