- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में लोगों को अपने स्वास्थ्य को सही रखने के लिए खानपीन में विशेष सावधानी रखनी होती है।
गर्मी के मौमस में अपनी सेहत के लिए लोगों के लिए लिक्विड डाइट लाभकारी होती है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ वजन को कंट्रोल करने में भी सहायक होती है। आज हम उन फलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो गर्मी के मौसम में आपके लिए बहुत ही फायदेमंद है।
इस मौसम में आम खाना आपके लिए बहुत ही लाभकारी होता है। यह फल फाइबर के गुणों से भरपूर होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होने के कारण यह पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है। गर्मियों में तरबूज खाना भी लाभकारी होता है। इस फल में पर्याप्त मात्रा में पानी होने के साथ ही यह कई तरह के पौष्टिक तत्व से भरपूर होता है।
खरबूजा भी गर्मी के मौसम के हिसाब से सही होता है। व्यक्ति को अपना वजन घटाने के लिए अपनी डाइट में इस फल का जरूर सेवन करना चाहिए। खरबूजे में विटामिन ए, सी, बी-6, मैग्नीशियम और डाइटेरी फाइबर जैसे पौष्ठिक तत्व पाए जाते हैं।