History : आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 02 जून)

Samachar Jagat | Thursday, 02 Jun 2022 09:04:01 AM
 History : Today's History (To be published 02 June)

नई दिल्ली : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1780- कैथोलिक विरोधी प्रदर्शनकारियों ने लंदन में पार्लियामेंट पर हमला किया।
1851 - अमेरिका में पहली बार मैन प्रांत में मद्यपान निषेध कानून लागू किया गया।
1896 - जी मार्कोनी ने रेडियो को अपने नाम पर पेटेंट कराने के लिए आवेदन दिया जो बाद में दो जुलाई 1897 को स्वीकार कर लिया गया।
1908 - माणिकटोला बम कांड के मामले में श्री अरविदो को गिरफ्तार किया गया।
1909 - एलफ्रेड डेकिन लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री चुने गए।
1947 - लार्ड लुई माउंटबेटन ने भारत के विभाजन की घोषणा की।
1953- ब्रिटिश राजगद्दी पर महारानी एलिज़ाबेथ द्बितीय की ताजपोशी।
1966 - अमेरिका ने अपने पहले ही प्रयास में चंद्रमा पर अंतरिक्षयान उतारा।
1974 - अफ्रीकी देश माली में संविधान अंगीकार किया गया।
1979- पोप का ओहदा संभालने के बाद पोप जॉन पॉल द्बितीय पहली बार अपनी मातृभूमि पोलैंड लौटे। यह किसी भी सर्वोच्च रोमन कैथोलिक धार्मिक गुरू की पहली पोलैंड यात्रा थी।
1983 - अमेरिका के सिनसिनाटी में एयर कनाडा के डीसी-9 विमान में आग लगने से 23 लोगों की मौत ।
1988 - बॉलीवुड के महान अभिनेता, निर्देशक, निर्माता एवं शोमैन राज कपूर का निधन।
1994 - उत्तरी स्कॉटलैंड में चिनूक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से 29 लोगों की मौत।
1996- उक्रेन अपने अंतिम परमाणु युद्धास्त्र रूस को सौंपने के साथ ही परमाणु मुक्त देश बना।
2000- पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत ने नवाज शरीफè के आजीवन कारावास को मृत्युदंड में बदलने संबंधी याचिका स्वीकार की।
2003- म्यांमार की जनतांत्रिक नेता आन सांग सू ची की  गिरफ्तारी के बाद देश की सभी शिक्षण संस्थाएं बंद।
2006- अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम तथा उसके संगठन पर प्रतिबंध लगा।
2012 - मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को वर्ष 2011 में प्रदर्शनकारियों की हत्या करने के मामले में दोषी पाए जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
2014 - तेलंगाना आधिकारिक रूप से भारत का 29वां राज्य 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.