History : आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 05 जून)

Samachar Jagat | Saturday, 04 Jun 2022 09:48:09 AM
History : Today's History (To be published 05 June)

नई दिल्ली : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1659: मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
1664: मुस्तफा द्बितीय तुर्की का सुल्तान बना।
1806: लुइस बोनापार्ट को हॉलैंड के राजा के रूप में उनके भाई सम्राट नेपोलियन द्बारा बैटैवियन रिपब्लिक की जगह नियुक्त किया गया।
1823: सिगापुर के संस्थापक सर स्टैमफोर्ड राफल्स द्बारा सिगापुर इंस्टीट््यूशन के रूप में रैफल्स इंस्टीट््यूशन की स्थापना की गयी।
1827: ग्रीक की स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान तुर्कों ने एक्रोपोलिस और एथेंस पर कब्जा किया।
1846: अमेरिका में फिलाडेल्फिया और बाल्टीमोर के बीच टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत।
1882: मुंबई में तूफान और बाढè से करीब एक लाख लोगों की मौत।
1901: मलयाली भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गोविद शंकर कुरुप का जन्म।
1910: अमेरिका के प्रसिद्ध लेखक ओ. हेनरी का निधन।
1915: डेनमार्क ने अपने संविधान में संशोधन कर महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया।
1942: अमेरिका ने बुल्गारिया, हंगरी और रोमानिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1961: भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी रमेश कृष्णन का जन्म।
1967: इजरायल ने मिस्र पर हमला कर उसके करीब चार सौ लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए।
1969: अंतरराष्ट्रीय कम्युनिस्ट सम्मेलन मास्को में शुरू हुआ।
1972: संयुक्त राष्ट्र महासभा की तरफ से आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
1984: पंजाब के अमृतसर में सिखों के धर्म स्थल स्वर्ण मन्दिर में भारतीय सेना ने ऑपरेशन ब्लू-स्टार को अंजाम दिया।
1988: पहला राष्ट्रीय कैंसर उत्तरजीवी दिवस आयोजित किया गया।
1990: सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2000 पहली सबसे छोटी फिल्म '405 द मूवी’ को इंटरनेट पर जारी किया गया।
2013: नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
2013: अमेरिकी जासूस स्नोडेन ने खुलासा किया कि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी लाखों लोगों के फोन रिकॉर्ड जुटा रही है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.