History : आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 12 जून)

Samachar Jagat | Sunday, 12 Jun 2022 09:08:01 AM
History : Today's History (to be published 12 June)

नई दिल्ली : भारत एवं विश्व इतिहास में 12 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1665 - न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना और यॉर्क के ड्यूक के नाम पर इसका नाम न्यूयॉर्क रखा गया।
1691 - पोप अलेक्जेंडर (आठवें) की जगह इन्नोसेंट (बारहवें) पोप बने।
1787 - अमेरिका में सीनेटर के लिए 30 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा संबंधी कानून पारित हुआ।
1889 - उत्तरी आयरलैंड के आर्माग में ट्रेन दुर्घटना में 88 लोगों की मौत हुई।
1926 - ब्राजील ने लीग ऑफ नेशन से बाहर आने का फैसला किया।
1952 - तत्कालीन सोवियत रूस ने जापान के साथ शांति संधि को अवैध घोषित किया।
1964 - दक्षिणा अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेता नेल्सन मंडेला को उम्र कैद की सजा।
1972 - महात्मा गांधी की जीवनी के लेखक डी.जी तेंदुलकर का निधन।
1975 - इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनावी भ्रष्टाचार में दोषी करार दिया।
1991 - बोरिस येल्तसिन तत्कालीन रूसी गणराज्य के राष्ट्रपति बने।
1994 - दुनिया के सबसे बड़े  ट्विनजित  विमान बोइंग 777 ने पहली उड़ान भरी।
2002 - विश्व बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत।
2015 - चंडीगढ  के प्रसिद्ध रॉक गार्डन के शिल्पकार पद्मश्री नेक चन्द सैनी का निधन।
2016 - सायना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन .खतिाब जीता।
2017 - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगू भाषा के प्रख्यात कवि सी. नारायण रेड्डी का निधन । 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.