History : आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 15 जुलाई)

Samachar Jagat | Friday, 15 Jul 2022 09:54:01 AM
History  : Today's History (to be published 15 July)

नई दिल्ली :  भारत एवं विश्व इतिहास में 15 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं- 1611-अजमेर के राजा और मुगल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति जयसिह का जन्म।

1840- शिक्षाविद, ग्रंथकार और सांख्यिकीविद अंग्रेज अधिकारी विलियम विलसन हन्टर का जन्म।
1883- प्रसिद्ध भारतीय व्यवसायी जमशेद जी जीजाभाई का जन्म।
1903- भारत रत्न सम्मानित सेनानी, राजनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के.कामराज का जन्म।
1904- अमेरिका के लॉस एंजेलिस में पहले बौद्ध मंदिर का निर्माण।
1909- आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का जन्म।
19०9- महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य और बम्बई विधानसभा के सदस्य गणपत राव देवजी तापसे का जन्म।
1910- एमिल क्रेपलिन ने एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया।
1912- भारतीय सेना के उच्च अधिकारी मोहम्मद उस्मान का जन्म।
1916- दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग शुरू हुई।
1925- प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और रंगमंच के सिद्धांतकार बादल सरकार का जन्म।
1926- बॉम्बे (अब मुंबई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत।
1937- हिदी के जाने-माने पत्रकार प्रभास जोशी का जन्म।
1962- अल्जीरिया अरब लीग का हिस्सा बना था।
1967- मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का निधन।
1984- पंजाब को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया।
2000-सिएरा लियोन में सैन्य कार्यवाही द्बारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त कराए गए।
2002- अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख को पाकिस्तानी अदालत ने मौत की सजा सुनाई।
2004- भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ बानो जहांगीर कोयाजी का निधन।
2011- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पीएसएलवी-सी 17 के जरिए जीसैट-12 ए का श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण किया।
2017- गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान-'फील्ड्स मेडल’पाने वाली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्जाखानी का निधन।
2019- मिशन चंद्रयान -2 को लॉन्चिग सिस्टम में तकनीकी दिक्कत के कारण के इसरो ने प्रक्षेपण के ठीक एक घंटे पहले इसे रोक दिया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.