History : आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 17 जून)

Samachar Jagat | Friday, 17 Jun 2022 10:18:01 AM
History : Today's History (to be published 17 June)

नई दिल्ली :  भारत एवं विश्व इतिहास में 17 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1609- नीदरलैंड, इंग्लैंड और फ्रांस ने 12 वर्षों के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

1632- मुगल बादशाह शाहजहां की पत्नी मुमताज महल का निधन।
1674- शाहजी भोंसले की पत्नी और छत्रपति शिवाजी की माता जीजाबाई का निधन।
1734- फ्रांसीसी सैनिकों ने राइन में फिलिप्सबर्ग पर कब्जा किया।
1745- अमेरिकी उपनिवेशों ने लुइबॉर्ग, फूरैंक  से केप ब्रेटन द्बीप को कैप्चर किया।
1773- कूकाका, कोलम्बिया की स्थापना जुआना रंगेल डी कुएल्रर द्बारा की गई।
1858- 1857 के भारतीय स्वतत्रंता संग्राम की नायिका झांसी की रानी लक्ष्मीबाई शहीद।
1885- स्टैचू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क के बंदरगाह पहुँचा।
1922- पुर्तगाली नौसेना के एविएटर गैगो कोतिन्हो और सैकदुरा कैब्राल ने दक्षिण अटलांटिक के पहले हवाई क्रॉसिग को पूरा किया।
1936- हेनरिक हिमलर को जर्मन पुलिस का प्रमुख नियुक्त किया गया।
1938- जापान ने चीन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
195०- मिस्र के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए आम चुनाव हुए।
197०- शिकागो में पहली बार किडनी प्रत्यारोपण का ऑपरेशन हुआ।
1973- भारत के जाने-माने टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का जन्म।
1981- मिस्र के काहिरा में मुस्लिमों और इसाईयों के बीच संघर्ष में 14 लोगों की मौत।
1985- जॉन हेन्ड्रिक्स ने अमेरिका में डिस्कवरी चैनल शुरू किया।
1991- दक्षिण  अफ़्रीकी  संसद ने जनसंख्या पंजीकरण अधिनियम को निरस्त कर दिया।
1994- शिकागो में फीफा विश्वकप फुटबाल की शुरुआत हुई।
2004- मंगल पर पृथ्वी की चट्टानों  से मिलते-जुलते पत्थर मिले।
2008- देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान'तेज़स’का बेंगलुरु में सफलतापूर्वक परीक्षण।
2012- साइना नेहवाल तीसरी बार इंडोनेशिया ओपन चैंपियन बनीं।
2017- पुर्तगाल में जंगल की आग से 64 लोगों की मौत और 204 अन्य घायल।
2020- खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया के तहत खेल इंडिया स्पोर्ट्स  सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (केआईएससीई) की स्थापना की तैयारी की और इसे अपग्रेड करने के लिए 8 राज्य के स्वामित्व वाली खेल सुविधाओं की पहचान की। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.