History : आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ : 28 जून)

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Jun 2022 08:09:01 AM
History  : Today's History (To be published: 28 June)

नई दिल्ली : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..
1748 - एम्सटरडेम में दो लोगों को सार्वजनिक रूप से फांसी दिये जाने के विरोध में भडके दंगो में 200 से अधिक लोग मारे गए।
1820- टमाटर को बिना जहर वाली सब्जी साबित किया गया।
1838 - ब्रिटेन की महारानी क्वीन विक्टोरिया की ताजपोशी लंदन के वेस्टमिस्टर एब्बे में की गयी।
1838 - प्रसिद्ध बाँग्ला लेखक और देश के राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्’ के रचयिता बंकिम चंद्र चSोपाध्याय का जन्म।
1846 - एंटोइन जोसेफ सैक्स ने सैक्सोफोन का पेटेंट कराया।
1921 - पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव का जन्म।
1941 - जर्मनी और रोमानिया के सैनिकों ने रूसी साम्राज्य के बेस्सारेबिया प्रांत की राजधानी किशिनेव में 11 हजार यहूदियों को हत्या कर दी।
1941 - जर्मनी की सेना ने पोलैंड के गैलिसिया पर कब्जा जमाया।
1956 - पोलैंड के पोज़नेन में दंगे भड़कने से 38 लोग मारे गये।
1981 - ईरान में एक हमले में 74 सरकारी अधिकारियों की मौत हो गयी।
1981 - चीन ने कैलाश और मानसरोवर के लिये सड़क मार्ग खोला।
2004 - तुर्की के इस्तांबुल में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का 17वां शिखर सम्मेलन शुरु हुआ।
2012 - इराक में सिलसिलेवार बम धमाके में 14 लोग मारे गये और 50 घायल हो गये।
2016 - तुर्की के इस्तांबुल अटतर्क हवाई अड्डे पर आतंकवादी हमले में 42 लोग मारे गए और 230 से ज्यादा अन्य घायल हुए।
2017 - 'स्पाइडर-मैन : होमकमिग’ का प्रीमियर लॉसएंजिल्स में हुआ। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.