History : आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 14 जून)

Samachar Jagat | Tuesday, 14 Jun 2022 09:26:01 AM
History  : Today's History (to be published June 14)

नई दिल्ली : भारत एवं विश्व इतिहास में 14 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1634- रूस और पोलैंड के बीच पोलियानोव शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1658- ड्यून्स की लडाई में ब्रिटिश और फ्रांसीसी सेनाओं ने स्पेन को हराया।
1775- अमेरिकी सेना की स्थापना हुई।
1777- अमेरिकी कांग्रेस ने बैठक के दौरान अपना झंडा चुना।
1880- वैज्ञानिक सतीश चंद्र दासगुप्ता का जन्म।
1900- हवाई क्षेत्र अमरीकी राष्ट्र का हिस्सा बना।
1901- पहली बार गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
1905- प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकार हीराभाई बारोडकर का जन्म।
1907- नॉर्वे में महिलाओं को मतदान करने का अधिकार मिला।
19०9- केरल के महान नेता ईएमएस नंबूदिरीपाद का जन्म हुआ।
1917- इंग्लैंड पर जर्मनी का पहला हवाई हमला, पूर्वी लंदन में सौ से ज्यादा लोगों की मौत।
1922- भारत के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक के आसिफ का जन्म।
1928- क्रांतिकारी चे ग्वेरा का जन्म हुआ। इन्होंने क्यूबा की मुक्ति में अपनी अह्म भूमिका निभाई।
1934- आस्ट्रिया की राजधानी वियना में हिटलर और बेनिटो मुसोलिनी की मुलाकात।
1940- द्बितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस पर कब्जा किया।
1947- कांग्रेस कार्य समिति ने भारत विभाजन के लिए माउंटबेटन योजना की प्रस्ताव स्वीकृति को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के समक्ष रखा।
1949- वियतनाम राष्ट्र का गठन।
1955- टॉक शो से लेकर फिल्मों में काम करने वाली किरण खेर का जन्म।
1958- डॉ सी.वी. रमन को क्रेमलिन में लेनिन शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
1962- फ्रांस की राजधानी पेरिस में यूरोपीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना की गई जिसका नाम बाद में बदल कर यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी कर दिया गया ।
1969- 22 ग्रैंड स्लैम जीतन वाली टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ का जन्म।
1977- दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज बोएटा डिपेनार का जन्म हुआ। इन्होंने करियर में 38 टेस्ट में 1718 रन बनाए। इसके अलावा 107 वनडे में इनके नाम 3421 रन दर्ज हैं।
2001- जांच आयोग ने दीपेन्द्र को ही शाही परिवार का हत्यारा बताया।
2007- चीन के गोवी रेगिस्तान में पक्षिनुमा विशाल डायनसोर के जीवाश्म मिले।
2012- विशाखापत्तनम में भारतीय इस्पात संयंत्र में विस्फोट से 11 लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गये।
2013- उत्तराखंड की केदारनाथ घाटी में आई तबाही। करीब पांच हजार से अधिक लोग इस त्रासदी का शिकार हुए।
2014- प्रधानमंत्री मोदी को भारतीय नौसेना ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.