- SHARE
-
लाइफस्टाइल डेस्क। होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। देश और दुनिया में रंगों का त्यौहार होली की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। यह पर्व बुराई को भूलकर को एक दूसरे को गले लगाने और रंग लगाने के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। सरकार की तरफ से कोरोना एडवायजरी जारी कर लोगों को आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। इसमें शारीरिक दूरी का जरूर पालन करें। अगर आप भी होली का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं, तो देश के इन जगहों पर जा सकते हैं। यहां की होली दुनियाभर में पॉपुलर है और बड़ी संख्या में लोग देश-विदेश से आते हैं।
तो आइए जानते हैं आखिर देश में किस-किस जगह होली की सबसे ज्यादा धूम रहती है...
1. ब्रज की होली
ब्रज की होली दुनियाभर में प्रसिद्ध है। हर साल हजारों की संख्या में लोग होली मनाने ब्रज आते हैं। दैविक काल से ब्रज में 50 दिनों तक होली मनाई जाती है। यहां होली की शुरुआत वसंत से होती है और चैत्र कृष्ण दशमी तक चलती है। आप ब्रज की होली का आनंद उठा सकते हैं।
2. बरसाने की होली
बरसाना की लट्ठमार होली भी काफी प्रसिद्ध है। इस अवसर पर गोपियां राधा रानी की प्रतिनिधि कर नंद गांव के ग्वालों पर लाठियों से प्रतिघात करती हैं। वहीं, श्रीकृष्ण के प्रतिनिधि मानने वाले पुरुष लाठियों के प्रहार से खुद का बचाव करते हैं। यह दृश्य बेहद मनोहर रहता है।
3. वृंदावन की होली
होलिका दहन के अगले देशभर के कई जगहों पर रंगों की होली खेली जाती है, लेकिन वृन्दावन में फूलों की होली खेली जाती है। इस मौके पर बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालु भगवान के दर्शन हेतु जुटते हैं और बांके बिहारी समेत पुजारी पर फूलों की बारिश करते हैं। इसके लिए वृंदावन को फूलों की होली कहा जाता है।
4. मथुरा की होली
मथुरा में कुर्ता फाड़ होली मनाई जाती है। होली के दिन द्वारकाधीश मंदिर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित होते हैं। इसके अगले दिन महिलाएं पुरुषों के परिधान फाड़ देते हैं। साथ ही पुराने कपड़े से पीटती हैं।