- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। कल यानि शनिवार को किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी शुभ सूचना। शनिदेव की कृपा किन जातकों पर होगी। शनिवार 9 जनवरी 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगा।
आइये जानते हैं...
मेष- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। आपको नई जिम्मेदारी मिलेगी। जिसे पूरा कर पाने में आप सफल रहेंगे। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे।
वृषभ- जरूरत के अनुसार ही खर्च करें। आपका बजट प्रभावित हो सकता है। बुजुर्गों के अनुभवों का लाभ मिलेगा। आपके कार्य आगे बढ़ेंगे। कारोबार के सिलसिले में किसी रिश्तेदार से मुलाकात कर सकते हैं। समय पर आपके कार्य पूरे होंगे।
मिथुन- आज आपको कामयाबी मिलेगी। नौकरीपेशा को पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। आपको धन लाभ हो सकता है। आमदनी बढ़ेग। नया काम शुरू करेंगे। मित्रों का साथ मिलेगा। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। दिनभर व्यस्तता के कारण आपको थकान हो सकती है।
कर्क- आपके कार्य आसानी से होंगे। कोई बड़ी मुसीबत टलेगी। शत्रु पक्ष की हरकत से आपको कुछ परेशानी हो सकती है। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अनुभवी व्यक्तियों से मुलाकात होगी।
सिंह- आज का दिन ठीक रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा है। नई योजना में निवेश कर सकते हैं। लोगों से मुलाकात होगी। जोखिम लेने से बचें। यात्रा करने के दौरान सावधानी बरतें।
कन्या- आज का आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। कारोबारियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।
तुला- व्यवसायियों को आज धन लाभ होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी नए काम की शुरूआत न करें। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ वाला होगा। घर-परिवार की जिम्मेदारी को पूरा करने में काफी समय निकल जाएगा।
वृश्चिक- आज किसी प्रकार के फैसले न लें। कारोबारी योजना शुरू कर सकते हैं। अपने काम की जगह पर सफलता हासिल करेंगे। धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी से तालमेल बना रहेगा। अनजान लोगों से सावधान रहे। शत्रुपक्ष शांत रहेगा।
धनु- आप अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। आपके कार्यों को सराहना मिलेगी। आप सभी काम सफल रहेंगे। बेवजह का खर्च हो सकता है। समाज से जुड़े काम करेंगे। घर परिवार के लोगों का ध्यान रखें। महिला वर्ग से पूरा सहयोग मिलेगा।
मकर- आज का दिन शानदार रहेगा। सम्मान मिल सकता है। अपनी लगन से धन अर्जित करेंगे। अधूरे काम पूरे होंगे। नया अनुबंध हो सकता है। आज विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। कुंवारों के विवाह की बात चल सकती है। आज एक साथ कई काम कर सकते हैं।
कुंभ- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज आप बेहद थकान महसूस करेंगे। सेहत बिगड़ सकती है। व्यवसायियों को नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। छात्रों के सभी काम पूरे होंगे।
मीन - आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका कार्य आपको आगे बढ़ाएगा। दफ्तर में सीनियर आपकी सराहना करेंगे। दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठाने होंगे। सेहत ठीक रहेगी। आय से ज्यादा आज व्यय होगा। तनाव न लें।