भारतीय वायु सेना ने आज (10 फरवरी, 2023) IAF AFCAT परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कैंडिडेट IAF AFCAT की ऑफिशियल साइट afcat.cdac.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
AFCAT परीक्षा 24, 25 और 26 फरवरी, 2023 को आयोजित होने वाली है। IAF AFCAT पहली पारी की परीक्षा सुबह 9.45 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 2.45 बजे से शाम 4.45 बजे तक आयोजित होगी। IAF AFCAT परीक्षा में विषय शामिल होंगे- सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी में वर्बल एबिलिटी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग और मिलिट्री एप्टीट्यूड टेस्ट।
IAF AFCAT एडमिट कार्ड 2023 ऐसे डाउनलोड करें
IAF AFCAT की ऑफिशियल साइट afcat.cdac.in पर जाएं।
उपलब्ध IAF AFCAT Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन डिटेल एंटर करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।