आप भी Sweat की गंध से परेशान तो अपनाए ये उपाय

Samachar Jagat | Friday, 17 Jun 2022 03:23:46 PM
If you are also troubled by the smell of sweat, then follow these measures

हार्मोनल चेंज से पसीने में वृद्धि होती है, जो   शरीर की गंध में वृद्धि या परिवर्तन का कारण बनती है। शरीर से पसीने आना आम बात हैं लेकिन उसमे गंध आना एक समस्या बन जाती हैं।जिससे हम सबको परेशानी होती है। इसे देखते हुए हम आपके लिए लेके आए कुछ उपाय जिनसे आप पसीने की गंध से छुटकारा पा सकते हैं।

भोजन   

खान-पान में अतिरिक्त सावधानी बरतें।हम   अक्सर जंक फूड, डिब्बाबंद जूस, ठंडे ड्रिंक फ़ूड  , मसालेदार भोजन,  आदि का बहुत अधिक सेवन करते हैं। कोशिश करे की इन फ़ूड प्रोडक्ट का सेवन काम से कम करे। 

सेब का सिरका

सेब के सिरके का उपयोग दुर्गंध को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। आधा कप पानी में एक कप एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। इसमें एक स्प्रे बोतल भरें और सोने से पहले   अंडरआर्म्स पर स्प्रे करें। अगली सुबह गर्म पानी से स्नान करें या बगलों को साफ करें।

आलू

आलू को पतला-पतला काट लें और उसके अंडरआर्म्स पर लगाएं। ऐसा 15 मिनट तक करें, फिर पानी से धो लें। इससे अंडरआर्म्स से आने वाली दुर्गंध खत्म हो जाएगी।  

नीम के पत्ते

नीम की पत्तियों के प्रयोग से भी पसीने की दुर्गंध को दूर किया जा सकता है। सबसे पहले नीम के कुछ पत्तों को पानी में उबाल लें। इस पानी को एक बाल्टी में डालें और स्नान करे। नीम पसीने में पाए जाने वाले बैक्टीरिया से लड़ता है। साथ ही पसीने से संबंधित शरीर की दुर्गंध भी खत्म हो जाएगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.