JEE Main 2023 एडमिट कार्ड हुए जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

Samachar Jagat | Saturday, 21 Jan 2023 02:07:20 PM
JEE Main 2023 Admit Card released, know how to download

जेईई मेन - 2023 सत्र 1 का एडमिट कार्ड आज (21 जनवरी) को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी हो गया है। जेईई मेन सत्र 1 को ऑफिशियल वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर डाउनलोड कर सकते  है। जेईई मेन 2023 जनवरी सत्र की परीक्षा 24, 25, 29, 30, 31 और 1 फरवरी को आयोजित की जाएगी।एडमिट कार्ड का उपयोग करने के लिए कैंडिडेट के पास आवेदन आईडी, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन होना चाहिए।

जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें 

ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर “JEE Main 2023 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें
अपने आवेदन नंबर और जन्म तिथि के साथ लॉगिन करें।
JEE Main Admit Card  स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
हॉल टिकट डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
 
जेईई मेन 2023 परीक्षा डिटेल :

जेईई मेन 2023 का पहला सत्र 24 जनवरी से 1 फरवरी तक और जेईई मेन 2023 का दूसरा सत्र 6 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच आयोजित किया जाएगा।

जेईई मेन सत्र 2 के लिए कैंडिडेट 7 फरवरी से 7 मार्च 2023 के बीच रजिस्टर करा सकते हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.