WhatsApp पर तीन साल बाद बड़ा बदलाव, अब होने जा रहा है ऐसा

Hanuman | Saturday, 13 Jun 2026 08:58:38 AM
Major change on WhatsApp after three years; here is what is about to happen.

इंटरनेट डेस्क। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप का दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा उपयोग किया जाता है। इसमें समय-समय पर फीचर अपडेट होते रहते हैं। अब इसमें एक बड़ा बदलाव लॉन्च कर दिया है। इससे यूजर्स को मैसेज मेन्यू एकदम नए तरह का मिलेगा।

वहीं एक्सपीरियंस भी पूरी तरह से बदल जाएगा। खबरों के अनुसार, तीन साल बाद आखिरकार इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने मैसेज मेन्यू को रिडिजाइन कर दिया है। हालांकि अभी ये एंड्रॉयड बीटा ऐप के लिए जारी हुआ है। वॉट्सऐप के अपकमिंग फीचर को ट्रैक करने वाले Wabetainfo ने पोस्ट कर इस संबंध में जानकारी दी है।

Wabetainfo ने साथ ही स्क्रीनशॉट्स शेयर किया है, जिसमें बताया गया कि नए मेन्यू और पुराने में क्या फर्क है। इस फीचर को रिडिजाइन्ड मैसेज मेन्यू नाम दिया गया है। अभी ये कुछ बीटा यूजर्स के पास ही आया है। हालांकि कंपनी की ओर से आगामी दिनों में इसका विस्तार किया जाएगा।

PC:  investopedia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.