Mauni Amavasya 2023: मौनी अमावस्या पर आस्था का सैलाब, जाने क्यों जुटते है प्रयागराज में इतने साधु संत और लोग

Samachar Jagat | Saturday, 21 Jan 2023 11:00:56 AM
Mauni Amavasya 2023: Flood of faith on Mauni Amavasya, don't know why so many saints and people gather in Prayagraj

इंटरनेट डेस्क। धार्मिक आस्था रखने वालों के लिए माघ महीन बहुत ही बड़ा होता है। लोगों की इस माघ माह से जुड़ी हुई कई आस्थाए होती है। इसके अलावा इस महीने में मौनी अमावस्या को सबसे बड़ा माना जाता है। इस समय तंबुओं की नगरी प्रयागराज में लोगों की आस्था की ऊर्जा देखते ही बन रही है। 

यहां आज मौनी अमावस्या के मौके पर सुबह से ही पावन त्रिवेणी के साथ-साथ 18 स्नान घाटों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग पुण्य की डुबकी लगाने के लिए यहां सुबह से ही रूके हुए है। इस भर सर्दी में भी लोगों की आस्था के सामने ठंड भी बोनी साबित हो रही है।

सुबह से अब तक करीब 10 लाख श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगाकर दान इत्यादि कर चुके हैं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार की और से लोगों पर हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की जा रही है। प्रशासन की और से भी सुरक्षा की पूर्ण व्यवस्था की गई है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.