रक्षा बंधन आ गया है और यह आखिरी मिनट की सभी तैयारियों को पूरा करने का समय है। मेहंदी शगुन का प्रतीक है और आप सभी तैयार होने के लिए महंदी तो जरूर लगाएगी। तो हम आपके लिए कुछ खूबसूरत मेंहदी के डिज़ाइन लेकर आए हैं जिन्हें आप इस रक्षा बंधन पर ट्राई सकते हैं।
फूल किसे पसंद नहीं होते? यहां तक कि जब मेहंदी डिजाइन की बात आती है तो फूलों की मेहंदी एक सुंदर ऑप्शन है। वे सरल हैं लेकिन सुंदर दिखते हैं। इसे लगाना आसान है - बस मेहंदी से फूलों के 2-3 बेसिक डिजाइन बनाना सीखें।
मोरक्कन डिजाइन
यह एक सदाबहार लोकप्रिय डिज़ाइन है और यह मध्य पूर्वी देशों में पाई जाती हैं। यह एक हीरे के आकार का मेहंदी डिजाइन है। जो रक्षा बंधन के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
जूलरी डिजाइन
अपने हाथ पर एक ज्वैलरी मेहंदी डिज़ाइन लगाए। यह बहुत सुंदर लगती है। यह आपके हाथ में जूलरी जैसी दिखती है।