दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता 'गंभीर’ श्रेणी में

Samachar Jagat | Friday, 24 Dec 2021 10:17:55 AM
Minimum temperature of 6.9 degrees Celsius in Delhi, air quality in 'severe' category

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की सुबह सर्द रही और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एजेंसी 'सफर’ ने बताया कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) चौथे दिन भी 'गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया। सुबह नौ बजे एक्यूआई 411 था।

शून्य से 50  के बीच एक्यूआई को 'अच्छा’, 51 और 100  के बीच 'संतोषजनक’, 10 1 और 200 के बीच 'मध्यम’, 20 1 और 300  के बीच 'खराब’, 30 1 और 400  के बीच 'बहुत खराब’ तथा 40 1 और 500  'गंभीर’ माना जाता है।

मौसम विभाग ने बताया कि दिन में 'मध्यम कोहरा’ छाया रह सकता है और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। सुबह आठ बजकर 30  मिनट पर सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 94 फीसदी दर्ज किया गया।

बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.