- SHARE
-
लाइफस्टाइल डेस्क। पुदीना के बारे में कहा जाता है कि ये सेहत के साथ-साथ सुंदरता को भी निखारता है। पुदीना आपकी खूबसूरती को निखारने का काम भी करता है। गर्मियों में पुदीने का रायता ठंडक पहुंचाता है। वहीं सब्जी या अन्य कई चीजों में जरा सा पुदीना स्वाद को बढ़ा देता है। पुदीने में फाइबर पाया जाता है। विटामिन ए के अलावा इसमें आयरन, मैंगनीज की भी काफी मात्रा पाई जाती हैं। पुदीने को मुख्य रूप से एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए का स्रोत माना जाता है। पुदीना त्वचा के लिए भी फायदेमंद है।
तो आइये जानते हैं आखिर पुदीना त्वचा के लिए कैसे कारगर है...
1. कलर साफ करता है
पुदीने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। इसका फेस मास्क सप्ताह में दो बार लगाने से धीरे-धीरे आपकी रंगत निखरने लगती है। वहीं, अगर आपको छाईयों की समस्या है, तो आप पुदीने के रस को दही में या गेहूं के आटे में मिलाकर लगा सकते हैं।
2. मुहांसों को रखता है दूर
आपको अगर पिम्पल की समस्या है, तो आपको रेगुलर पुदीने का इस्तेमाल करना चाहिए। आप पुदीने के रस को नारियल तेल में डालकर पिम्पल पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में न सिर्फ पिम्पल दूर होने लग जाएंगे बल्कि उनके निशान और दाग-धब्बे भी हल्के होने लग जाएंगे।
3. स्किन एलर्जी से राहत
आपको अगर स्किन एलर्जी हो गई है या धूप में जाने की वजह से टैनिंग की समस्या हो गई है, तो आप पुदीने के पेस्ट को कुछ देर के लिए उस जगह पर लगाकर 5-10 मिनट के लिए छोड़कर उसे धो दें।
4. बढ़ती उम्र का थामता है
आप अगर अपनी बढ़ती उम्र को थाम लेना चाहते हैं, तो पुदीने का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। पुदीना उम्र से पहले बुढ़ापे के स्किन इफेक्ट को दूर करने में मदद करता है।
5. काले घेरों को खत्म करता है
ऐसी बहुत कम चीजें हैं, जिनका असर डार्क सर्कल्स यानी काले घेरो पर होता है, पुदीना इन कम चीजों में ही शामिल है।किसी भी वजह से डार्क सर्कल होने पर आप रात को सोते समय पुदीने का रस लगा लीजिए। 10 से 15 दिनों में आपका चेहरा बिल्कुल साफ हो जाएगा।