National Sports Day 2022: रणबीर कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण तक, बॉलीवुड सितारे जिनको खेलना बहुत पसंद है

Samachar Jagat | Monday, 29 Aug 2022 03:34:09 PM
National Sports Day 2022: From Ranbir Kapoor to Deepika Padukone, Bollywood stars who love to play

राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि के रूप में मनाया जाता है जो अपनी गोल स्कोरिंग क्षमता और शानदार गेंद नियंत्रण के लिए जाने जाते हैं।फोटोज के इन संग्रह में हम बॉलीवुड सितारों पर एक नज़र डालते हैं जो एक्टिंग के साथ साथ खेल के भी  शौक़ीन हैं।

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन फुटबॉल के बड़े दीवाने हैं। वह मुंबई में रणबीर कपूर के ऑल-स्टार फुटबॉल क्लब, AFSC के सदस्य हैं।

रणबीर कपूर को खाली समय में फुटबॉल खेलने का काफी पसंद है। रणबीर इंडियन सॉकर लीग (ISL) फ्रेंचाइजी मुंबई सिटी FC के मालिक हैं और AFSC  नामक एक ऑल-स्टार फुटबॉल क्लब भी बनाया हैं।

बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण महान भारतीय बैडमिंटन स्टार प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं। दीपिका अपने पिता की तरह अपने ऑफ-डे के दौरान एक सक्रिय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री सैयामी खेर टेनिस की दीवानी हैं और उन्होंने स्कूल स्तर पर महाराष्ट्र क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व भी किया है। सैयामी ने अपनी फिल्म 'घूमर' में एक क्रिकेटर की भूमिका निभाई थी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.