Netflix : बड़ी मात्रा में गिरे नेटफ्लिक्स के सब्सक्राइबरस , आईएनसी ने रूस -यूक्रेन युद्ध को बताया बड़ा कारण

Samachar Jagat | Thursday, 21 Apr 2022 12:59:41 PM
Netflix : Netflix subscribers fell in large numbers, INC cited Russia-Ukraine war as the main reason

मीडिया प्लाट फॉर्म Mashable के अनुसार, नेटफ्लिक्स ने एक लम्बे  के बाद  में पहली बार सब्सक्राइबरस कम होने  की सूचना दी है। कंपनी के शेयर होल्डर  को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, नेटफ्लिक्स ने वर्ल्ड लेवल  पर 200,000 सब्सक्राइबर  को खो दिया और बताया कि आने वाले समय  में 2 मिलियन से अधिक सब्सक्रिप्शन खो सकता है।  मंगलवार को इस सुचना के बाद नेटफ्लिक्स शेयर बाजार में 26% की गिरावट  हुई जिसका मूल्य लगभग $ 40 बिलियन है।  चूंकि  जनवरी में कम हो रहे सब्सक्रिप्शन के बारे में बताया था। इसलिए कंपनी ने अपने मूल्य का लगभग आधा हिस्सा खो दिया है।

नेटफ्लिक्स ने अपने ग्राहकों को क्यों खो दिया?
नेटफ्लिक्स के आईएनसी  ने कहा कि , यूक्रेन और रूस में हो रहे युद्ध कि वजह से हमारे सब्सक्राइबर में इतने बड़ी गिरावट आई है और  आगे और गहरे नुकसान की भविष्यवाणी की। यूक्रेन में  आक्रमण के बाद रूस में निलंबित सेवा के परिणामस्वरूप 700,000 सदस्यों का नुकसान हुआ। खराब परिणामों ने अन्य वीडियो स्ट्रीमिंग-संबंधित शेयरों को नीचे गिरा  दिया है , जिसमें रोकू 6% से अधिक , वॉल्ट डिज़नी 5%  और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी 3.5% नीचे गिर गया।

नेटफ्लिक्स, जिसके वर्तमान में 221.6 मिलियन सब्सक्राइबरस  हैं,  आखिरी बार अक्टूबर 2011 में  सब्सक्राइबरस  कम होने की  सूचना दी थी। कंपनी अगले एक या दो साल में अपनी एड्स-सपोर्टिव स्ट्रीमिंग रणनीति को कम करने की उम्मीद कर रही है। लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लाट फॉर्म  अब अगले एक या दो साल में  सब्सक्राइबरस  को सस्ती, एड्स-सपोर्टिव प्लान  की पेशकश करने की योजना बना रही है क्योंकि कंपनी अपने ग्राहक आधार को बढ़ावा देना  चाहती है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.