New Aadhaar For Children: बच्चों के आधार कार्ड के लिए कैसे आवेदन करें: यहां चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका दी गई है

Samachar Jagat | Wednesday, 26 Apr 2023 02:21:32 PM
New Aadhaar For Children: How to apply for a children’s Aadhaar card: Here is step-by-step guide

बाल आधार कार्ड: वर्तमान समय में आधार कार्ड हम सभी के लिए बहुत जरूरी हो गया है। यह हम सबके लिए एक ऐसा दस्तावेज है, जो हमें देश के नागरिक होने की पहचान देता है।


आप जहां भी जाते हैं, चाहे यात्रा के लिए हो या पढ़ाई के लिए, आधार कार्ड की आवश्यकता होती है। आज हम बड़ों के आधार कार्ड की नहीं बल्कि छोटे बच्चों के आधार कार्ड की बात करने जा रहे हैं। आजकल छोटे बच्चों का आधार कार्ड बहुत जरूरी हो गया है।

कई स्कूल एडमिशन प्रक्रिया के दौरान बच्चों का आधार नंबर मांगते हैं। यदि आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो आपको आज ही अपने बच्चे के आधार के लिए आवेदन करना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही आसान स्टेप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप घर बैठे ही बच्चों का आधार कार्ड बनवा सकेंगे।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

जब आप अपने बच्चे का आधार कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले आपको बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र या सरकारी अस्पताल की डिस्चार्ज स्लिप की जरूरत पड़ेगी। आपको बता दें कि छोटे बच्चों के आधार कार्ड के लिए माता-पिता में से किसी एक के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है। 5 साल से कम उम्र के अपने बच्चे के बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए आपको आधार सेवा केंद्र जाने की आवश्यकता हो सकती है।

5 साल से कम उम्र के बच्चों का बायोमेट्रिक विकसित नहीं होता है

आपको बता दें कि 5 साल से कम उम्र के बच्चों का बायोमेट्रिक ठीक से विकसित नहीं हो पाता है। बायोमेट्रिक जानकारी का मतलब फिंगरप्रिंट और आईरिस है। इसलिए 5 साल से कम उम्र के बच्चों की बायोमेट्रिक जानकारी निकालना बहुत मुश्किल हो जाता है. लेकिन, अगर आपके बच्चे की उम्र 5 साल से ऊपर है तो आप उसकी बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट करवा सकते हैं।

इन चरणों का पालन करना होगा

  • सबसे पहले आपको UIDAI.gov.in पर जाना होगा।
  • फिर आपको आधार कार्ड रजिस्टर्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको बच्चे की व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, फोन नंबर, ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी।
  • उसके बाद आपको बच्चे का जन्म स्थान, पता, जिला और राज्य जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • आधार कार्ड यूआईडीएआई के केंद्र से ही जारी किया जाता है, इसलिए आपको उस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आधार केंद्र जाना होगा। इसके लिए आपको फिक्स अपॉइंटमेंट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपनी सुविधा के अनुसार तारीख चुननी है कि आप किस दिन नजदीकी केंद्र पर जा सकते हैं।
  • फिर आपको नजदीकी आधार केंद्र का चयन करना होगा।
  • एक बार पूरी जानकारी दर्ज हो जाने के बाद उसके बाद माता-पिता को बच्चे की सभी जानकारी जैसे नाम और जन्म तिथि आदि की फिर से जांच करनी होती है ताकि कोई गलती न रह जाए। अगर कोई गलती हो तो उसे सुधार लें और फिर सबमिट पर क्लिक कर दें।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.