Palm oil बाल और त्वचा की समस्या को करता हैं दूर, जाने इसके फायदे

Samachar Jagat | Friday, 17 Jun 2022 04:18:41 PM
Palm oil removes the problem of hair and skin, know its benefits

हमारी स्किन बेदाग दिखे और हमारे बाल स्वस्थ और लम्बे  हो ये सबकी इच्छा होती हैं। हम में से बहुत से लोग आसानी से उपलब्ध नेचुरल  प्रोडक्ट  पर फोकस  नहीं करते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि त्वचा और बालों के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय साबित होने वाला पाम ऑयल कई कॉस्मेटिक उत्पादों का ब्यूटी सीक्रेट भी है।

 इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने से त्वचा और बालों को काफी फायदा हो सकता है।

बालों का रूखापन: 
पाम ऑयल के इस्तेमाल से आप स्कैल्प के रूखेपन से छुटकारा पा सकते हैं. ताड़ के तेल में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल तत्व स्कैल्प को मॉइस्चराइज्ड और इन्फेक्शन फ्री  रखते हैं।

नेचुरल  सनस्क्रीन:
एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन ई से भरपूर, ताड़ का तेल सूरज की यूवी किरणों को रोककर त्वचा को टैनिंग, सनबर्न और सूरज  से होने वाले नुकसान से बचाता  है।

झुर्रियां: 
ताड़ के तेल के एंटी-एजिंग गुण उम्र बढ़ने से बचाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से ताड़ का तेल लगाने से आप चेहरे की झुर्रियों को कम कर सकते   हैं।

त्वचा की नमी: 

ताड़ का तेल गर्मियों में स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करके नमी बनाता है।इसमें  विटामिन ई, विटामिन ए और विटामिन केस्किन  को पोषण देते हैं। 

 दो मुहे बालों का करता हैं समाधान 
ताड़ के तेल में पाया जाने वाला बीटा-कैरोटीन दो मुहे बालों  की समस्या को दूर करने में कारगर है। इसके साथ ही विटामिन के और विटामिन ई जरूरी पोषण देकर बालों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.