दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना

Samachar Jagat | Tuesday, 05 Apr 2022 12:47:28 PM
Partly cloudy sky likely in Delhi

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को दिन की शुरुआत भीषण गर्मी के साथ हुई और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 46 प्रतिशत रहा और मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा अधिकतम तापमान के 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।
विभाग के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 19 डिग्री सेल्सियस और 4० डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शहर में मंगलवार को वायु गुणवत्ता 'खराब’ श्रेणी में रही और सुबह करीब साढ़े नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 237 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा’, 51 से 1०० के बीच 'संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच 'मध्यम’, 201 से 300 के बीच 'खराब’, 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच 'गंभीर’ माना जाता है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.