प्रधानमंत्री ने गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह को याद किया

Samachar Jagat | Friday, 15 Apr 2022 09:41:24 AM
PM remembers Jesus Christ on Good Friday

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर ईसा मसीह को याद किया। उन्होंने कहा कि सेवा और भाईचारे के ईसा मसीह के आदर्श लोगों का मार्गदर्शन करते हैं।


मोदी ने ट्वीट किया, ''आज गुड फ्राइडे के दिन हम ईसा मसीह के साहस और बलिदान को याद करते हैं। सेवा और भाईचारे के उनके आदर्श कई लोगों का मार्गदर्शन करते हैं।’’

 


गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के लोगों के लिए पवित्र दिन है।माना जाता है इसी दिन ईसा मसीह को सलीब पर चढ़ाया गया था। इस दिन को होली फ्राइडे, ग्रेट फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे और इस्टर फ्राइडे भी कहा जाता है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.