- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आज प्रदोष का व्रत है। प्रदोष वाले दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर इस दिन शिवजी की पूजा की जाए तो व्यक्ति के सभी दुख दूर हो जाते हैं। शिव भक्त प्रदोष व्रत के दिन शिवजी की आरती करते हैं साथ ही भजन भी गाते हैं। इसके अलावा कुछ भक्त शिव स्तुति और शिव चालीसा का पाठ भी करते हैं। इन सबके अतिरिक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष मंत्रों का जाप भी किया जाता है जिससे भोलेनाथ बेहद प्रसन्न हो जाते हैं।
ऐसी मान्यता है कि इन मंत्रों का जाप रुद्राक्ष की माला से करना चाहिए। जब भी आप मंत्र जपे तो इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आपका मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर हो। साथ ही जाप करते समय शिवजी को बिल्वपत्र भी अर्पित करें।
तो आइये जानते हैं उन मंत्रों के बारे में जिनका प्रदोष के दिन जाप करें तो भगवान शिव अति प्रसन्न होंगे।
1. ॐ नमः शिवाय।
2. ॐ नमो नीलकण्ठाय।
3. ॐ पार्वतीपतये नमः।
4. ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।
5. ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा।
6. ऊर्ध्व भू फट्।
7. इं क्षं मं औं अं।
8. प्रौं ह्रीं ठः।
9. महामृत्युंजय मंत्र:
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् 7 उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् 77
10. रुद्र गायत्री मंत्र:
ओम तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात।