इंटरनेट डेस्क। राजनाथ सिंह की गितनी मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं में होती है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछला लोकसभा चुनाव उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीटों में शुमार और सूबे की राजधानी, लखनऊ सीट से लड़ा था।

आज हम भाजपा के इस दिग्गज नेता की कुल संपत्ति का खुलासा करने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव के समय चुनाव आयोग के समक्ष दिए गए हलफनामे के मुताबिक राजनाथ सिंह की कुल संपत्ति 4.62 करोड़ रुपए थी। उस समय उनके पास 29730580 रुपए की अचल संपत्ति और 16458260.61 रुपए की चल संपत्ति थी। अब लोकसभा चुनाव को हुए एक साल से अधिक समय हो गया तो जाहिर है उनकी संपत्ति में भी इजाफा हुआ होगा।

पिछले साल के लोकसभा चुनाव के समय राजनाथ सिंह की पत्नी सावित्री सिंह के पास 53 लाख रुपए की चल संपत्ति थी। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के पास 68 हजार और पत्नी सावित्री के पास 37 हजार रुपए नकद थे।